
राष्ट्रीय प्रस्तावना लखीमपुर खीरी जनपद खीरी में लोकतंत्र के महापर्व का जबरदस्त उत्साह देखा गया। समाज के विभिन्न वर्गों ने महापर्व में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। बुजुर्ग वोट डालने के बाद युवाओं को प्रेरित करते देते हुए दिखाई दिये। 28_खीरी लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत पलिया विधानसभा के बगियाखेड़ा मतदान केंद्र पर 100 वर्षीय श्रीमती गेंदा देवी पत्नी गब्दू ने परिजनों के साथ जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।








