राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष ने श्रद्धालुओं का किया स्वागत

प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क अजान खीरी संपूर्णानगर से 75  श्रद्धालु तीर्थ यात्री नगर अध्यक्ष अमित कुमार सिंह यादव के नेतृत्व में बस से संपूर्णानगर से मां पूर्णागिरि धाम पहुंच कर आज दिन सोमवार को छोटी काशी शिवनगरी गोला आकर भगवान भोलेनाथ का जला अभिषेक करने के उपरांत राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष राकेश कनौजिया द्वारा सभी का प्रातः स्वागत किया गया। बताया गया कि शिव नगरी में रात्रि 2:00 बजे पहुंचे और भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। प्रातः 6:00 बजे स्वागत सत्कार होने के उपरांत श्रद्धालुओं की बस सीतापुर जिले के नेमीशरण धाम के लिए रवाना हो गई। मंगलवार 28 मई को लखीमपुर शारदा बैराज के निकट श्री बालाजी मंदिर में श्री हनुमान जी के दर्शन कर वापसी होंगी। श्री कनौजिया ने कहा कि हमारा संगठन पूरी तरह हिंदुओं की आस्था के लिए प्रतिवाद है जो समय-समय पर हिंदू भाइयों को हिंदू धार्मिक स्थलों पर भेजने का कार्य करता है। 1 वर्ष के अंतराल में 601 श्रद्धालुओं को अब तक देवी देवताओं के दर्शन कराए जा चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button