रोजगार परक विषयों की मिलेगी जानकारी

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क।

लखनऊ ; युवाओं को रोजगार के अवसर देने के लिए बुधवार कोे भाऊराव देवरस सेवा न्यास की ओर से बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें युवाओं को कौशल विकास कार्यक्रमों के माध्यम से व्यवहारिक रोजगार परक कोर्स की जानकारी देकर आत्मनिर्भर बनाने पर चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि प्रशिक्षण के लिए लखनऊ में तीन स्थानों पर कार्यशाला प्रारंभ की जाएगी। 


बुधवार को विजय खंड गोमतीनगर में आयोजित बैठक में विभिन्न क्षेत्रों के 30 से अधिक लोगों ने शिरकत की। वक्ताओं ने कहा कि समर्थ भारत की ओर से युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए तीन वर्षो से दिल्ली में कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत युवाओं को कौशल विकास कार्यक्रमों के माध्यम से रोजगार परक विषयों की जानकारी देकर आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। मुख्य वक्ता समर्थ भारत के निदेशक भारत भूषण अरोड़ा ने विषयगत कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की। जिसमें ट्रायल एरर, 360 डिग्री (रोजगार उन्मुख पाठ्यक्रम की पढ़ाई, ट्रेनिंग कराने से लेकर रोजगार के अवसर दिलवाने तक) प्रोजेक्ट्स आदि आकर्षण के मुख्य बिंदु रहे। बैठक में प्रथम चरण में लखनऊ में तीन स्थानों पर कार्यशाला प्रारंभ किए जाने का निर्णय लिया गया जिसमें अर्जुनगंज, बिन्दौवा, मोहनलालगंज और कुंडरी रकाबगंज स्थान निश्चित हुए जिसके प्रभारी क्रमशः सीके शर्मा, शरद जैन एवं रजनीश गुप्ता मनोनीत किए गए। कार्यक्रम के अंत में उपमन्यु वाटिका, गोमती नगर में पौधरोपण भी किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से घनश्याम शाही, प्रशांत भाटिया, राकेश कुमार, भानु प्रताप सिंह, रंजीव तिवारी, विजय गुलाटी, अवध प्रांत प्रचारक कौशल और जितेंद्र अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button