हर भवन पर लहराया जाएगा तिरंगाः डीएम

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क

हरदोई। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में हर घर तिरंगा कार्यक्रम एवं काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव के आयोजन के सम्बन्ध में बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम के लिए झंडों की व्यवस्था कर ली जाये। 


ब्लॉक वार झंण्डो की मांग तैयार की जाये। खण्ड विकास अधिकारियों के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों के साथ बैठक कर ली जाये। सभी मकान, प्रतिष्ठान और संस्थानों पर झंडा फहराना सुनिश्चित किया जाए। विभागवार लक्ष्य का निर्धारण किया जाये। प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक नोडल अधिकारी नामित किया जाये। प्रत्येक नगर निकाय में वार्ड स्तर पर नोडल बनाया जाये। घरों पर झंडा लगाने के लिए आम जन को प्रेरित किया जाये। बेसिक व माध्यमिक स्कूलों में प्रार्थना के दौरान बच्चों को काकोरी ट्रेन एक्शन के बारे में बताया जाये। सभी स्थानों पर खादी से निर्मित ध्वज ही फहराए जाएं। काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव पर जनपद स्तर पर शासनादेश के अनुसार विभिन्न कार्यक्रम होंगे। जिसमें 9 अगस्त को स्कूलों में सामान्य ज्ञान, चित्रकला, पेंटिंग, सुलेख व निबंध, भाषण व वाद विवाद प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। प्रत्येक विद्यालय के विजेता 12 अगस्त को जनपद स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगे। जनपद स्तर के विजेताओं को स्वतंत्रता दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा। काकोरी ट्रेन एक्शन व हर घर तिरंगा कार्यक्रम की फोटो, वीडियो व सेल्फी आदि संस्कृति विभाग के पोर्टल पर अपलोड किया जाये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरुरानी, अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह, नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार त्रिवेदी व अन्य सभी सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button