एसपी ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क 

हरदोई : पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। साथ ही भूमि विवाद की एक शिकायत पर उन्होंने मौके पर जाकर मामले की जानकारी ली।


एसपी नीरज कुमार बुधवार को थाना बिलग्राम पहुंचे। यहां पर उन्होंने पहले एक भूमि विवाद की शिकायत पर मौके पर पहुंचे। दोनों पक्षों को बुलाकर उन्होंने मामले की जानकारी ली। मामले की जानकारी करने के साथ ही उन्होंने अधीनस्थों को निस्तारण के आदेश दिए। इसके बाद उन्होंने क्षेत्र के ग्रामीणों की शिकायतें सुनीं। ग्रामीणों से पुलिस की कार्यशैली का फीड बैक लिया। सभी को सुरक्षा का आश्वासन देते हुए कहा कि किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी भी मौजूद रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button