गायत्री प्रज्ञा पिहानी के मंदिर पर राधा कृष्ण के रंग लगाकर मनाया गया रंग पंचमी का त्यौहार

 देवताओं की होली रंग पंचमी आज, 

देवाताओं की होली यानी रंग पंचमी का पर्व शनिवार को मनाया जा रहा है। गायत्री प्रज्ञा पीठ पिहानी के मंदिर पर राधा कृष्ण की विशेष पूजा कर उनकी मूर्ति पर रंग लगा लगाकर रंग पंचमी का त्यौहार मनाया गया ऐसी मान्यता है कि इस दिन देवी-देवता पृथ्वी पर होली का पर्व मनाने आते हैं। यह पर्व चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन राधा-कृष्ण के साथ सभी देवी-देवताओं को अबीर गुलाल लगाये जाने का विधान है। धन की देवी मां लक्ष्मी की विशेष पूजा-अर्चना भी की जाती है। गायत्री प्रज्ञा पीठ के व्यवस्थापक देवेंद्र मिश्रा बताते हैं कि  भगवान कृष्ण ने रंग पंचमी की शुरुआत की थी। रंग पंचमी के रोज भगवान श्रीकृष्ण-राधा रानी के साथ होली खेला करते थे। ऐसी मान्यता है कि रंग पंचमी के दिन देवी-देवता धरती पर राधा-कृष्ण के साथ होली खेलने आते हैं। वह बताते हैं कि रंग पंचमी पर भगवान कृष्ण के साथ अन्य देवी देवाताओं को गुलाल लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्चा का संचार होता है। सुख समृद्धि बनी रहती है। इस दिन खासकर भगवान कृष्ण की पूजा करने से मनोवांछित फल प्राप्त होता है। इस मौके पर मृदुल कपूर, साधना कपूर ,राजू मिश्रा ,अनिल राठौर, सुनील राठौर ,रामेश्वर शर्मा ,गुड्डू रस्तोगी ,गुड्डू कपूर ,धर्मेंद्र राठौर ,दिनेश सक्सेना, निखिल गुप्ता, नरवीर , पंकज वर्मा, समेत दर्जनों भक्त मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button