देश को आगे ले जाने का काम करें युवा

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क

वाराणसी। सन्त अतुलानन्द कान्वेन्ट स्कूल, कोइराजपुर, हरहुआ, में विमर्श 2.0 के समापन हुआ। जिसमें विद्यार्थियों ने संसदीय पद्धति तथा कार्य-प्रणाली पर चर्चा की। साथ ही अनेक गहन व गंभीर मुद्दों पर बहस की। वहीं लोकतांत्रिक परंपरा के मूलभूत तथ्यों को जाना और समझा। 


अनेक कमेटियों में लोकसभा, राज्यसभा, एनडीए, मीट, इंडिया मीट के साथ-साथ महाभारत एक संवाद तथा लोकल रिप्रेजेंटेटिव डायलॉग ने भी सभी का ध्यान आकर्षित किया। इसके अलावा वाराणसी के लोकल मुद्दों पर चर्चा हुई। साथ ही महाभारत व् मानवाधिकार जैसे मुद्दों पर भी विद्यार्थियों ने गंभीर विचार-विमर्श किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में राष्ट्र बोध को जगाता समूह गान, सामूहिक ताल-तरंग का मनोहारी संगम, गिटार वाद्य की प्रस्तुति तथा प्रेरणादायी समूह नृत्य की मनोरम प्रस्तुति ने अद्भुत समां बांधा। बताते चलें कि दो दिवसीय युवा संसद विमर्श में वाराणसी के 15 से अधिक प्रतिष्ठित विद्यालय एवम् कुल 700 से भी अधिक बच्चों ने हिस्सा लिया। सभी विद्यार्थियों को अपनी अपनी कमेटी की ओर से वर्बल मेंशन, स्पेशल मेंशन, ऑनरेबल मेंशन, हाई कैमंडेशन व बेस्ट डेलिगेट के लिए सम्मानित किया गया।  संस्था सचिव राहुल सिंह ने कहा कि आज का युवा आगे आये और देश की तमाम विपरीत परिस्थितियों में भी आगे ले जाने का कार्य करे। जाति-धर्म से उठकर राष्ट्र सर्वाेपरि होना चाहिए। इस मौके पर निदेशिका डॉ वंदना सिंह, प्रधानाचार्य डॉ नीलम सिंह, आलोक पांडेय समेत नैवेद्य शेखर सिंह, विश्वमोहिनी तिवारी, रणवीर प्रताप सिंह, सौभाग्य कुंवर सिंह, सैयद अदनान, पार्थ और शौर्य विक्रम सिंह आदि मौजूद रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button