पत्नी ने मायके जाने की जिद की तो काट दी नाक

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क

हरदोई। रक्षाबंधन के मौके पर मायके जाने की जिद करने पर पति ने पत्नी की नाक काट दी। जिस गंभीर हालत में मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत होने पर उसे उपचार के लिए लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।


मामला कोतवाली देहात के बनियानी पुरवा का है। गांव निवासी राहुल का अपनी पत्नी अनीता रक्षाबंधन के मौके पर अपने मायके बेहटा गोकुल जाना चाहती थी। जबकि राहुल वहां भेजने से इंकार कर रहा था। रविवार को इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर गुस्से में राहुल ने अपनी पत्नी अनीता की नाक काट ली। अनीता की चीख-पुकार सुनकर अन्य परिजन भी मौके पर आ गए। देवर ने अनीता को गंभीर हालत में हरदोई के मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। जहां से हालत गंभीर होने पर लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button