रामनगरी में चलेगा पिंक ई-रिक्शा

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क।

अयोध्या : रामनगरी में अब महिलायें पिंक ई-रिक्शा चलाती नजर आएंगी। शहर में महिलाओं और बालिकाओं के लिए अलग से ई-रिक्शा चलेंगे। इनमें ड्राइवर भी महिलाएं ही होगी। ये ई-रिक्शा पिंक कलर के होंगे। 


नगर निगम में दीनदयाल अन्त्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत “पिंक ई-रिक्शा प्रोजेक्ट“ पर काम शुरू किया गया है। परियोजना अधिकारी नगरीय विकास अभिकरण यामिनी रंजन ने बताया कि प्रोजेक्ट के तहत शहर की महिलाओं को पिंक ऑटो रिक्शा उपलब्ध करवाए जाएंगे। ईटीआ मोप्रालि के सहयोग से इन महिलाओं को वाहन चलाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके अलावा प्रतिदिन 400 या 500 रुपए के हिसाब से जमा करना होगा। बाकी शेष कमाई उनकी आमदनी होगी। साथ ही पिंक ई रिक्शा की पार्किंग चार्जिंग,रख रखाव सब कंपनी करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button