लखनऊ : बसपा सुप्रीमो मायावती ने संसद से विपक्षी सांसदों के निलंबन को लेकर मोदी सरकार को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष विहीन संसद ठीक व्यवस्था नहीं है। हालांकि, उन्होंने कहा कि संसद की सुरक्षा में चूक होना भी एक गंभीर मामला है।

इसे लेकर बुधवार को लोकसभा से दो और सांसदों केरल कांग्रेस के केसी थॉमस व माकपा के एएम आरिफ को पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया। ये तख्तियों के साथ वेल में नारेबाजी कर रहे थे। अब तक निलंबित 143 में से लोकसभा के 118 और राज्यसभा के 25 सांसद हैं।