विस्थापित लोगों को मिलें मूलभूत सुविधाएंः मण्डलायुक्त

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क।

लखनऊ। अकबरनगर से बसंत कुंज योजना के तहत विस्थापित किए गए लोगों से मंडलायुक्त डॉ रोशन जैकब ने मुलाकात की। अधिकारियों को निर्देश दिए कि विस्थापित किए गए लोगों को सभी मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराना सुनिश्चित किया जाए।



मंडलायुक्त ने इन परिवारों को मिलने वाली सुविधाओं की समीक्षा के लिए प्रेरणास्थल की मेडिटेशन हाल में एक बैठक की। जिसमें उपाध्यक्ष लखनऊ विकास प्राधिकरण प्रथमेश कुमार और नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह मौजूद रहे। मंडलायुक्त डॉ रोशन जैकब ने कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा, खाने, वेडिंग जोन और पुलिस चौकी की व्यवस्था की जाए। जिस पर नगर आयुक्त ने बताया कि बसंतपुर योजना में मैन पावर की व्यवस्था कर दी गई है। जो की साफ-सफाई नियमित रूप से करना सुनिश्चित करेंगे। वेंडिंग जोन की व्यवस्था कर दी गई है उसमें विस्थापित लोगों को आजीविका चलाने के लिए दुकाने लगवाई जाएगी। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से भी  वेंडिंग जोन वालों को लाभान्वित किया जाएगा। मण्डलायुक्त ने निर्देशित किया कि उक्त स्थान पर चौकी बनाते हुए चौकी इंचार्ज की तत्काल ड्यूटी लगाया जाना आशा और एएनएम के लिए सब सेंटर बनाते हुए बच्चों का वैक्सीनेशन प्राथमिकता पर कराया जाए। वहीं बैठक में बीएसए ने विस्थापित परिवारों के 120 बच्चों का दाखिला प्राथमिक विद्यालय में कराने की जानकारी ली। वहीं उन्होंने राशन वितरण के लिए कोटेदार का चयन करने के भी निर्देश दिए। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button