आजादी की लड़ाई से ज्यादा बंटवारे में हुआ नरसंहार

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क

हरदोई। शहीद उद्यान हरदोई में पतंजलि योग समिति की ओर से गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें जिला प्रभारी हरिबंश सिंह ने कि हिन्दुस्तान-पाकिस्तान बंटवारे के समय भीषण कत्लेआम हुआ। मां-बहनों को ऐसे उत्पीड़न से जूझना पड़ा कि सोंच कर रूह कांप जाए। आजादी की लड़ाई में भी इतना नरसंहार नहीं हुआ था जितना की बंटवारे के समय हुआ। 


इसलिए 14 अगस्त को काला दिन के रूप में मानना चाहिए। बांग्लादेश का मुदृदा उठाते हुए कहा कि आज वहां हिन्दू परेशान हैं। हिन्दुओं का कत्ल किया जा रहा है, मंदिरों को तोड़ा जा रहा हैं। औरतों के साथ बलात्कार जैसे घिनौने अपराध हो रहे हैं। लिहाजा भारत सरकार को बांग्लादेश में रहने वाले हिन्दुओं की रक्षा के लिए कोई ठोस कदम उठाना चाहिए। इस मौके पर दिलीप कुमार गुप्ता, तोताराम गुप्ता, अनुराग पाण्डेय, सुभाष चन्द्र मौर्य, अजय सिंह, पुत्तूलाल वर्मा,नत्थू लाल,नरेन्द्र सिंह, रूपेश गुप्ता, ललित गुप्ता,रामशरण पाल, दयानाथ, शशिकला सिंह, रिन्की गुप्ता, शशी मौर्या, सीमा मिश्रा, कंचन पाण्डेय, नीलम मिश्रा, पुष्पा देवी, नीलम श्रीवास्तव, मीरा गुप्ता,ललिता दुवेदी, रंजना, संतोषी  देवी, गायत्री गुप्ता, सारदा देवी,उर्वशी गुप्ता, रजनी वर्मा, रामप्रकाश और प्रांजलि ने भी अपने विचार रखे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button