
धौरहरा खीरी पुलिस अधीक्षक खीरी, गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण में संपूर्ण जनपद में अपराध की रोकथाम व गुमशुदा/अपहृत बालको/व्यक्तियों की सकुशल बरामदगी हेतु चलाये जा रहे ऑपरेशन मुस्कान अभियान के क्रम में आज दिनांक 14.05.2024 को 01 नफर गुमशुदा बच्ची को सकुशल बरामद किया गया। उल्लेखनीय है कि दिनांक 12.05.2024 की रात को थाना धौरहरा क्षेत्र के चौकी कफारा लीलानाथ मन्दिर परिसर में अपनी माता के साथ मेला देखने आई, बच्ची पिंकी उम्र करीब 03 वर्ष पुत्री जुल्ला निवासी ग्राम घुरघुट्टा बुजुर्ग थाना धौरहरा जनपद खीरी गुम हो गई थी, सूचना पाकर चौकी प्रभारी कफारा उ0नि0 श्री अजय कुमार सिंह व का0 राहुल चौधरी व म0का0 उर्मिला शर्मा तत्काल सक्रिय हो गये, तथा गुमशुदा की तलाश, सुरागरशी/पतारसी कर आज दिनांक 14.05.2024 को गुमशुदा पिंकी उम्र करीब 03 वर्ष पुत्री जुल्ला निवासी ग्राम घुरघुट्टा बुजुर्ग थाना धौरहरा जनपद खीरी को सकुशल बरामद कर बच्ची को उसके माता के सुपुर्द किया गया।









