महिलाओं व छात्राओं को दी सुरक्षा की जानकारी

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क

हरदोर्ई। प्रदेश में चल रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला पुलिस कर्मियों ने कोतवाली शहर व सवायजपुर थाना क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने गांव, मोहल्लों व सार्वजनिक स्थल पर चेकिंग अभियान चलाया। 


साथ ही स्कूलों में जागरूकता गोष्ठïी का आयोजन किया। जिसमें महिलाओं व छात्राओं को उनकी सुरक्षा के लिए चल रही हेल्पलाइन आदि की जानकारी दी। कहा कि किसी भी विषम परिस्थिति में वह हेल्पलाइन नंबरों के जरिए पुलिस की सहायता ले सकती हैं। पुलिस हमेशा उनकी सेवा में तत्पर है। पुलिस कर्मियों ने सभी से गांव के दबंग, अपराधी व भू माफियाओं की जानकारी संबंधित थानों में देने की अपील की। 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button