शिथिल पर्यवेक्षण पर बीईओ माधौगंज को कारण बताओ नोटिस

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क

हरदोई। सीडीओ सौम्या गुरूरानी द्वारा विकास खण्ड माधौगंज के कम्पोजिट विद्यालय रोशनपुर, आरआरसी सेन्टर रोशनपुर, अस्थायी गौ आश्रय स्थल, रूदामऊ, अमृत सरोबर रूदामऊ का निरीक्षण किया गया। साथ ही ग्राम पंचायत रोशनपुर के सचिवालय पर आयोजित ग्राम चौपाल में प्रतिभाग कर जनसमस्याओं का निस्तारण किया गया। 


कम्पोजिट विद्यालय रोशनपुर में सीडीओ ने सभी कक्षाओं का निरीक्षण किया। बच्चों के शैक्षिक स्तर को परखने हेतु उनसे सामान्य प्रकार के प्रश्न पूछे। जिसका बच्चे संतोषजनक उत्तर नहीं दे सके। निरीक्षण में एमडीएम का मीनू रसोईघर के बाहर लिखा नहीं मिला। पांच हजार की धनराशि मिलने के बाद भी विद्यालय में किचन गार्डन का निर्माण नहीं कराया गया था। कंपोजिट विद्यालय में 10 शिक्षकों की तैनाती के बाद भी शैक्षिक स्तर काफी लचर मिला। जिस पर सीडीओ ने इंचार्ज प्रधानाध्यापक रिचा वर्मा पर कार्यवाही के लिए बीएसए को निर्देशा दिए। वहीं बीईओ माधौगंज गिरजेश कटियार को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। आंगनवाड़ी केन्द्र रोशनपुर-प्रथम एवं मिनी आंगनवाड़ी केन्द्र भीखापुर में ग्रोथ मॉनीटरिंग डिवाइस ठीक न पाये जाने पर शिथिल पर्यवेक्षण हेतु मुख्य सेविका रेखा कनौजिया को प्रतिकूल प्रविष्टि एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी, माधौगंज को ममता देवी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश जिला कार्यक्रम अधिकारी को दिये। ग्रामीण चौपाल में स्वच्छ शौचालय एवं विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन के अधिक आवेदक आने पर ग्राम पंचायत सचिव में पंचायत भवन नियमित कैम्प लगाकर पात्र लाभार्थियों के पेंशन प्रपत्र ठीक कराने एवं शौचालय ऑन लाईन कराने के निर्देश दिये गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button