सड़कों पर फैले अतिक्रमण को हटाने के लिए चलेगा अभियान

 राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क

हरदोर्ई। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने नगर को साफ-सुथरा रखने के लिए अतिक्रमण हटाने पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि एक सितंबर से सड़कोंं पर फैले अतिक्रमण को हटाने के लिए  अभियान चलेगा। इसके अलावा नाले व नालियों के ऊपर हुए अतिक्रमण को भी हटाया जाएगा।


उन्होने कहा है कि नगर के व्यापारी एवं अन्य दुकानदार जिन्होने मुख्य मार्गो की सड़कों पर अतिक्रमण कर रखा है, वह 31 अगस्त तक खुद उसे हटा लें। उन्होंने अतिक्रमण अभियान चलाने के लिए एक समिति का भी गठन किया है। जिसमें पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा एनएचएआई व लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को शामिल किया गया है। यह अभियान एक सितंबर से शुरू कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button