हरदोई में 27 अक्टूबर को लगेगा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क।

हरदोई। निसंतान महिलाओं के लिए यह राहतभरी खबर है। 27 अक्टूबर को हरदोई के आनंद हॉस्पिटल में निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया जाएगा। 


जिसमें प्रदेश की जानी-मानी डाक्टर नि:संतानता एवं टेस्ट ट्यूब बेबी विशेषज्ञ डॉॅ. पूजा गुप्ता मौजूद रहेंगी। वह महिलाओं को उचित परामर्श देने के साथ ही सही उपचार के विषय में भी जानकारी देंगी। इसके अलावा स्पर्म डोनेशन, एग डोनेशन व एम्ब्रॉओ डोनेशन के संबंध में भी मरीजों को बताएंगी। कैंप में बच्चेदानी व अंडेदानी का ऑपरेशन करवाने वाले मरीज भी आकर मिल सकते हैं। यह शिविर सीतापुर फ्लाईओवर रेलवे गंज के पास स्थित आनंद हॉस्पिटल में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित किया जाएगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button