यूपी बजट 2025-26: स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ा विस्तार, आयुष्मान में नंबर 1

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क लखनऊ : वित्त मंत्री ने 2025-26 के बजट में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए कई अहम घोषणाएँ कीं। उत्तर प्रदेश आयुष्मान भारत योजना में पूरे देश में प्रथम स्थान पर है, जहाँ 5.13 करोड़ लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं। प्रदेश में 22,681 प्राथमिक स्वास्थ्य इकाइयों को ‘आयुष्मान आरोग्य मंदिर’ में अपग्रेड किया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में टेली-कंसल्टेशन सुविधा शुरू की गई है, जिससे दूरदराज के लोगों को बेहतर चिकित्सा सेवाएँ मिल सकें।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत पीपीपी मोड पर सरकारी अस्पतालों में निःशुल्क डायलिसिस और सीटी स्कैन सेवाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं।

आयुष क्षेत्र में विस्तार:
प्रदेश में 2,110 आयुर्वेदिक, 254 यूनानी और 1,585 होम्योपैथिक चिकित्सालय संचालित हो रहे हैं। बजट में महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय, गोरखपुर का निर्माण पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। अयोध्या में राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय और वाराणसी में होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज की स्थापना की जाएगी।

ये घोषणाएँ प्रदेश की स्वास्थ्य और आयुष व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button