चैती मेले में सुरक्षा के मद्देनजर फायर ब्रिगेड की 24 घंटे तैनाती

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क गोला गोकर्णनाथ खीरी : छोटी काशी गोला का ऐतिहासिक चैती मेला जहां एक ओर अपनी 121 वर्ष पुरानी परंपरा को संजोए हुए है, वहीं हर वर्ष नए आयाम स्थापित करते हुए लाखों श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रहा है। मेले में उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन भी सुरक्षा को लेकर पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में उप जिलाधिकारी प्रतीक्षा त्रिपाठी के निर्देश पर मेला ग्राउंड में फायर ब्रिगेड की एक सुसज्जित टुकड़ी को 24 घंटे के लिए तैनात कर दिया गया है। यह टीम आधुनिक उपकरणों से लैस है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।

फायर ब्रिगेड के प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंदे ने बताया कि मेले की सुरक्षा के लिए छह प्रमुख प्वाइंट बनाए गए हैं, ताकि किसी भी स्थान पर आग लगने या अन्य आपात स्थिति की सूचना मिलते ही तत्काल नजदीकी प्वाइंट से पानी उपलब्ध कराकर स्थिति पर काबू पाया जा सके।

उन्होंने यह भी बताया कि फायर ब्रिगेड की गाड़ी में लगभग 1600 लीटर पानी हर समय उपलब्ध रहता है। इसके अतिरिक्त, पूरी मेला परिधि में फायर टीम मोटर साइकिल के माध्यम से लगातार गश्त करती रहती है, जिससे समय रहते किसी भी संभावित खतरे को टाला जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button