घर में खाना खा रहे दो युवकों को ट्रैक्टर ने रौंदा, गंभीर घायल

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क। 

हरदोर्ई। अनियंत्रित हुआ ट्रैक्टर घर की दीवार तोड़कर अंदर घुस गया। हादसे में घर के अंदर खाना खा रहे दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गर्ई। परिजनों ने दोनों को गंभीर हालत में मेडिकल कालेज में भर्ती कराया है।


कोतवाली शहर क्षेत्र में हरदोई-कानपुर मार्ग पर फरदापुर गांव में रामनारायण का मकान है। रामनारायण के घर पर उसका रिश्तेदार दुलारे आया था। गुरूवार की रात दोनों घर के अंदर खाना खा रहे थे। बताते हैं कि तभी एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर घर की दीवार तोड़ता हुआ दोनों पर चढ़ गया। जिससे रामनारायण और दुलारे गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। दोनों को आनन-फानन में मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। कोतवाल नारायण कुश्वाहा ने बताया कि पूछताछ में मालूम हुआ है कि ट्रैक्टर चालक नशे में था। उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button