पलिया सहकारी गन्ना समिति के निर्विरोध चेयरमैन बने अभिषेक अवस्थी

राष्टï्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क।

पलियाकलां खीरी। पलिया की सहकारी गन्ना समिति के चेयरमैन पद पर अभिषेक अवस्थी निर्विरोध निर्वाचित हुए। वहीं मंजीत कौर उपाध्याय बनीं। भाजपा विधायक रोमी साहनी, नगर पालिका परिषद चेयरमैन केबी गुप्ता, मंडल अध्यक्ष शशि शंकर शुक्ला समेत अन्य पदाधिकारियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। इस चुनाव मेें चुनाव में भाजपा विधायक रोमी साहनी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। 


उधर भीरा सहकारी गन्ना विकास समिति अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी राकेश सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए। वहीं उपाध्यक्ष पद पर अम्बारा की मंजूलता निर्विरोध चुनी गईं। चुनाव अधिकारी द्वारा विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र दिए गए। सम्पूर्णानगर में खीरी पीलीभीत सहकारी गन्ना विकास समिति में चेयरमैन पद का चुनाव हुआ। जिसमें दो प्रत्याशी सुखविंदर सिंह व राजकुमार मौर्य मैदान में थे। यहां 12 डायरेक्टर ने मतदान किया।  जिसमें आठ मत पाकर सुखविंदर सिंह विजयी हुए। निर्वाचन अधिकारी संतोष त्रिपाठी ने जीत का प्रमाण पत्र दिया। 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button