अवैध तरीके से चल रहे वाहन बंद करने को घेरा एआरटीओ कार्यालय

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क।

हरदोई। जिले में अवैध स्टैंड व गलत तरीके से चल रहे वाहनों को रोकने के लिए भारतीय यूनियन के किसानों ने एआरटीओ कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यालय का घेराव करने के बाद किसानों ने एआरटीओ संजीव सिंह को ज्ञापन सौंपा। 


इस मौके पर किसान नेता रावेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि शहर में अवैध तरीके से चल रहे टैक्सी, टेंपो व मैजिक बंद किए जाएं। वहीं उन्होंने कहा कि जो वाहन चल रहे हैं वह यात्रियों से अधिक किराया वसूल रहे हैं। विरोध करने पर झगड़ा करने पर आमादा हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि अगर मांगों का निस्तारण नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button