मंदिर व आयोजन स्थलों पर हों सुरक्षा के प्रबंध: सीएम

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क। 

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश वासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई दी है। साथ ही निर्देश दिए हैं कि इस मौके पर सभी मंदिर व अन्य आयोजन स्थल पर सुरक्षा के व्यापाक इंतजाम हो और वहां सफाई कराई जाए।


सीएम ने सभी कारागारों, पुलिस थानों तथा रिजर्व पुलिस लाइन्स में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व परम्परागत भक्तिभाव से मनाये जाने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर भजन-कीर्तन तथा झांकी के कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का धरा पर अवतरण धर्म, सत्य और न्याय की स्थापना के लिए हुआ था। भगवान श्रीकृष्ण अन्याय, अधर्म व अत्याचार से लडऩे की प्रेरणा देते हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button