सड़क पर तड़पते रहे घायल, गमछे से की छांव

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क

हरदोई। दो बाइक की भिड़ंत के बाद घायल हुए दो लोग काफी देर तक सड़क पर तड़पते रहे। धूप में उनको कराहता देख राहगीरों ने गमछे आदि से छाया कर उनको राहत दी। काफी देर बाद पहुंची एंबुलेंस से दोनों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।


हादसा हरदोई थाना देहात कोतवाली अंतर्गत लखनऊ हरदोई मार्ग पर निकट बालाजी मंदिर के पास हुआ। बताते हैं कि यहां पर दो बाइकों की आमने-सामने से जोरदार भिड़ंत हो गई। बाइकों में सुनील कुमार, वीरपाल निवासी बेरूवा हथौड़ा व गोपी सिंह और राजू सिंह निवासी अटुवापुर थाना हरियावा सवार थे। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने हादसे की सूचना तुरंत एंबुलेंस को दी। बताते हैं कि काफी देर तक एंबुलेंस न आने के कारण घायल वहीं सड़क पर तड़पते रहे। धूप को देखते हुए राहगीरों ने गमछा आदि तानकर छांव कर उनको लिटाया। बाद में दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button