अमृत सरोवरों पर भी मनाया जाए स्वतंत्रता दिवस समारोह

 राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क

लखनऊ। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने अमृत सरोवरों पर भी स्वतंत्रता दिवस मनाने की बात कही। उन्होंने आम जन से अपील करते हुए कहा कि हर घर तिरंगा अभियान में जुड़कर इस कार्यक्रम को सफल बनाएं। 13 से 15 अगस्त (हर घर तिरंगा अभियान) तक अपने घरों, प्रतिष्ठानों, संस्थानो आदि पर  तिरंगा फहरायें। तिरंगे के साथ सेल्फी लें और उसे शेयर भी करें।


 ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि स्वतंत्रता दिवस पर मनरेगा से बने अमृत सरोवर-तालाबों पर राष्ट्रीय  ध्वज फहराया जाए। इसके अलावा यहां पर कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाए। प्रत्येक अमृत सरोवर पर सेल्फी प्वाइंट बनाने के निर्देश दिए। सर्वश्रेष्ठ अमृत सरोवर निर्माण को मान्यता देने और पुरस्कृत करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाय। इस संबंध में आयुक्त ग्राम्य विकास विभाग जीएस प्रियदर्शी द्वारा समस्त मुख्य विकास अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि कार्यक्रमों में ग्रामीणों की भागेदारी तय की जाए। ग्रामों में सुबह तिरंगा यात्रा निकाली जाए। जो गांव में बने अमृत सरोवर पर समाप्त होगी। कार्यक्रमों में स्वच्छता की शपथ दिलाई जाए। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button