पालिका प्रशासन ने बाउंड्रीवाल पर चलवाया बुलडोजर

 राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क।

हरदोई। बिलग्राम नगर पालिका ने मंदिर परिसर के पास बनी एक बाउंड्रीवाला को बुलडोेजर चलाकर गिरवा दिया। इसके अलावा सीमेंट के कुछ पिलर भी गिरा दिए। पालिका प्रशासन का दावा है कि यह निर्माण अवैध तरीके से कराया गया था।


बिलग्राम मे सुभाष पाकॅ के निकट भगवान शिव का एक बहुत पुराना मंदिर बना है। जो गुदरबाङी मंदिर के नाम से जाना जाता है। मंदिर का मालिकाना हक एक ट्रस्ट के रूप मे शुशीला देवी के पास है। लगभग एक साल पहले मंदिर की भूमि पर उत्तर की ओर बाउंड्रीवाल शुशीला देवी द्वारा बनवायी गयी थी। मंदिर परिसर के निकट ही कुछ और भूमि पङी हुई है। इस भूमि पर भी सीमेंट के पिलर लगा दिए गये थे। जिस भूमि पर पिलर लगाये गये थे, इसका उपयोग हमेशा सावॅजनिक रूप से होता था । इस भूमि पर लगभग आठ साल पहले नगर पालिका की ओर से इंटरलाकिंग भी करायी गयी थी। इस भूमि पर भी पिलर लगाकर इस पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा था। जिसकी जानकारी होने पर पालिका प्रशासन ने नोटिस जारी किया था। इसके बाद भी निर्माण नहीं हटाया गया। जिस पर पालिका प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर इस निर्माण को ढ़हा दिया। पालिका प्रशासन जहां इसे अवैध बता रहा है तो वहीं सुशीला देवी भूमि मंदिर का होने का दावा कर रही हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button