
राष्ट्रीय प्रस्तावना सुरसा (हरदोई) । क्षेत्र के खजुरहरा मजरा उम्मरपुरवा में बुधवार को उम्मरपुरवा प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन प्रधानपति उदय प्रताप सिंह पाल ने फीता काटकर किया। उद्घाटन मैच बंधिया ए टीम बनाम बंधिया बी टीम के बीच खेला गया। बंधिया ए टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर बंधिया बी टीम को 8 विकेट से पराजित किया । उद्घाटन मैच का मैन ऑफ द मैच शालू को दिया गया। जिन्होने 3 ओवर में 4 विकेट हांसिल किए । उद्घाटन मैच को सम्बोधित करते हुए प्रधानपति उदय प्रताप सिंह पाल ने कहा खेल का आयोजन होने से आपसी भाइचारा बढ़ता है। खिलाड़ी खेल के मैदान में खेल के भावना से खेलकर लोगों को आनन्द देते हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह का भव्य आयोजन होने से ग्रामीण खिलाड़ी की प्रतिभा में निखार आता। बढ़ता है और वे आगे बढ़ने के लिए उत्साहित होते हैं। इस मौके पर योगराज वर्मा,ब्रजेश कुमार, गोविन्द वर्मा, नीरज राठौर, अरुण कुमार, राम सागर यादव, पंकज पाल, पारस पाल सहित उम्मरपुरवा प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के सदस्यगण मौजूद रहे।




