आलमबाग में ऑटो चोर की गिरफ़्तारी! चोरी के 10 दिन बाद ही चोर पहुँचा हवालात

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क  लखनऊ : थाना आलमबाग पुलिस ने एक शातिर ऑटो चोर को धर दबोचा है, जिसने दिन-दहाड़े ऑटो चुराकर लोगों को चौंका दिया था! लेकिन पुलिस की फुर्ती और जबरदस्त जाँच ने आरोपी की पूरी ‘सवारी’ रोक दी।

मामला 28 मार्च 2025 का है जब मानकनगर निवासी एक ड्राइवर सीतापुर में सवारी चलाने गया था और लखनऊ लौटकर ऑटो खड़ा किया, लेकिन रात को उसकी आंखें खुली की खुली रह गईं – ऑटो गायब! फोन घुमाया, मोहल्ले में पूछताछ की गई तो पता चला कि एक संदिग्ध युवक ऑटो लेकर फरार हो गया।

पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और फिर शुरू हुई तलाश उस चोर की जो ऑटो को ऐसे ले उड़ा जैसे अपनी ही हो। और आखिरकार, 8 अप्रैल को ट्रुटिगंजा फाटक के पास आरोपी प्रदीप वर्मा को धर दबोचा गया। 27 वर्षीय प्रदीप, जो हरदोई का रहने वाला है, अपने गांव से भागकर लखनऊ आया था और अब पुलिस की गिरफ्त में है।

पुलिस के अनुसार प्रदीप वर्मा के खिलाफ पहले से भी कई संदिग्ध गतिविधियों की खबरें हैं। गिरफ्तार होते ही उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया और चोरी किया गया ऑटो भी पुलिस ने बरामद कर लिया।

आलमबाग पुलिस की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई की हर ओर चर्चा हो रही है। स्थानीय लोगों ने पुलिस टीम की जमकर तारीफ की और कहा – “अब चोरों की खैर नहीं!”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button