
प्रगतिशील समाज पार्टी महिला मोर्चा पदाधिकारियों ने घूरपुर थानाध्यक्ष पर महिला मोर्चा की संयोजक मनीषा मिश्रा के साथ बदसलूकी का लगाया आरोप। सूचना मिलने पर थाने पहुंचे आक्रोशित पार्टी पदाधिकारी। दबाव बढ़ते देख शाम चार बजे पुलिस ने छोड़ा। प्रयागराज। इलाहाबाद लोकसभा क्षेत्र से प्रगतिशील समाज पार्टी इलाहाबाद लोकसभा प्रत्याशी अजीत पटेल की बढ़ती लोकप्रियता से घबराकर विपक्षियों के इशारे पर आज 6 मई 2024 दिन सोमवार को सुबह 6 बजे घूरपुर थाने की पुलिस जबरन घर में घुसकर थाने उठा लायी। जमीनी विवाद का आरोप लगाकर घूरपुर पुलिस ने फर्जी मुकदमें में अजीत पटेल को जेल भेजने की पूरी तैयारी कर ली थी। परिजनों से सूचना मिलने पर दोपहर 2 बजे तक प्रगतिशील समाज पार्टी महिला मोर्चा की पदाधिकारी मनीषा मिश्रा एवं एडवोकेट अर्चना कुशवाहा के नेतृत्व में आक्रोशित पार्टी कार्यकर्ता थाने पर पहुंच गये। प्रगतिशील समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं का दबाव बढ़ता देख कर उन्हें शाम पांच बजे तक छोड़ा गया। प्रगतिशील समाज पार्टी महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने घूरपुर थानाध्यक्ष पर महिला मोर्चा की संयोजक मनीषा मिश्रा के साथ बदसलूकी का आरोप लगाया। कहा कि थानाध्यक्ष ने उनके साथ अभद्रता करते हुए जेल में डालने की धमकी दी। प्रगतिशील समाज पार्टी महिला मोर्चा की पदाधिकारी मनीषा मिश्रा ने कहा कि प्रगतिशील समाज पार्टी इलाहाबाद लोकसभा प्रत्याशी अजीत पटेल के साथ पुलिस की यह सारी कसरत चुनाव लड़ने से रोकने की है।







