सम्पूर्ण समाधान दिवस: 525 शिकायतों में 94 का मौके पर निस्तारण

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क लखनऊ : जिलाधिकारी विशाख जी0 की अध्यक्षता में तहसील मोहनलालगंज में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जनपद की पांचों तहसीलों में कुल 525 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 94 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करें, अन्यथा लापरवाही पर दंडात्मक कार्रवाई होगी।

मोहनलालगंज में 40 मामलों का तत्काल निस्तारण

मोहनलालगंज तहसील में 179 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से 40 मामलों का विभिन्न टीमों द्वारा तत्काल समाधान किया गया। शेष प्रकरणों को एक सप्ताह के भीतर निस्तारित करने के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया।

अन्य तहसीलों में समाधान स्थिति:

  • तहसील सदर: 45 में से 12 मामलों का निस्तारण
  • तहसील मलिहाबाद: 114 में से 07 मामलों का निस्तारण
  • तहसील बीकेटी: 104 में से 26 मामलों का निस्तारण
  • तहसील सरोजनीनगर: 83 में से 09 मामलों का निस्तारण

शिकायतों की श्रेणीवार स्थिति:

  • पुलिस मामले: 88
  • राजस्व एवं पुलिस संयुक्त: 05
  • राजस्व मामले: 292
  • विकास से संबंधित: 49
  • शिक्षा: 01
  • स्वास्थ्य: 03
  • समाज कल्याण: 09
  • नगर निगम: 04
  • अन्य: 74

जिलाधिकारी के कड़े निर्देश

समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी प्रकरणों का समाधान निर्धारित समय में किया जाए और इसकी रिपोर्ट फोटो व वीडियो सहित प्रस्तुत की जाए

तहसील निरीक्षण और सुधार के आदेश

समाधान दिवस से पूर्व जिलाधिकारी ने मोहनलालगंज तहसील का भ्रमण और निरीक्षण किया। उन्होंने खतौनी रूम, कंप्यूटर रूम, अभिलेखागार और न्यायालयों का जायजा लिया। बढ़ती भीड़ को देखते हुए खतौनी काउंटरों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए गए।

उपस्थित अधिकारी

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी मोहनलालगंज बृजेश वर्मा, तहसीलदार शशांक उपाध्याय, पुलिस, समाज कल्याण विभाग के अधिकारी और अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button