उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मानित

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क कछौना, हरदोई : ईमानदार व तेज तर्रार पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन पुलिस मित्र के प्रति आमजनमानस में इजाफा बढ़ाने के लिए दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्यवाही व अच्छे कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर हौसला अफजाई करते हैं। जिससे पुलिस कर्मियों का हौसला बढ़ता है। बेहतर कार्य कर कानून व्यवस्था को बेहतर करते हैं। पुलिस अधीक्षक की कार्यशैली से आमजनमानस में विश्वास का इजाफा हुआ है। पुलिस विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए वह सदैव प्रयासरत हैं। शनिवार को जिले की पुलिस लाइन में स्थित सभागार कक्ष में जिले के पुलिस कर्मियों द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मी प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार थाना कछौना, वरिष्ठ उप निरीक्षक संजीव कुमार शाक्य, उपनिरीक्षक मोइन अहमद थाना कसौना, हेड कांस्टेबल राजेंद्र कुमार, विकास शर्मा थाना कछौना, कांस्टेबल सनी कुमार, रोहित कुमार सहित जिले के पुलिस कर्मियों को पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशस्ति पत्र पाकर पुलिस कर्मी काफी उत्साहित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button