ब्रजेश पाठक ने जनता से मुलाकात कर सुनीं समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क लखनऊ : उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने आज अपने आवास पर विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना और उनके त्वरित समाधान के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने बैठक में उपस्थित सभी आगंतुकों को होली की शुभकामनाएं दीं और जनसेवा को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बताया। ब्रजेश पाठक ने कहा कि जनता की सेवा ही उनका परम सौभाग्य है और वे हमेशा लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहेंगे। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और सुशासन पर भी चर्चा की। बैठक में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे, जिन्होंने अपनी समस्याएं रखीं और उनके शीघ्र समाधान का भरोसा मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button