आईपीएल मैच के चलते लखनऊ में ट्रैफिक डायवर्जन लागू

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क  लखनऊ : राजधानी लखनऊ के इकाना स्टेडियम में आज खेले जाने वाले आईपीएल मैच को लेकर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा व्यापक ट्रैफिक व्यवस्था की गई है। यह व्यवस्था रात 12 बजे तक प्रभावी रहेगी।

शहर में लगेगा ट्रैफिक डायवर्जन: आईपीएल मैच के दौरान रोडवेज और अन्य सभी व्यवसायिक वाहनों (बसें, ट्रक आदि) का संचालन बंद रहेगा। ऐसे वाहन वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग कर सकेंगे। निजी वाहनों, टैक्सी और ऑटो के लिए भी कुछ मार्गों पर रोक रहेगी।

प्रमुख डायवर्जन बिंदु:

  • शहीद पथ से जाने वाली सभी बसें नहीं रुकेंगी और केवल दाईं ओर चलेंगी।
  • सुल्तानपुर रोडअर्जुनगंज कैण्ट की ओर से आने वाले सभी भारी वाहन डायवर्ट किए गए हैं।
  • अर्जुनगंज की तरफ से आने वाले ई-रिक्शा/ऑटो अब पीएनक्यूआर, यूपी-112 के पीछे वाली सड़क पर सवारी उतारेंगे।

पार्किंग और एंट्री व्यवस्था:

  • पार्किंग स्थल पहले से तय होंगे और सिर्फ टिकट धारकों को ही पार्किंग की सुविधा मिलेगी।
  • मैच प्रारंभ होने के 3 घंटे पूर्व ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। इसके बाद किसी को अंदर नहीं जाने दिया जाएगा।
  • कोई भी दर्शक टिकट के बिना स्टेडियम परिसर में प्रवेश नहीं कर सकेगा

महत्वपूर्ण निर्देश:

  • ई-रिक्शा और ऑटो को स्टेडियम परिसर के पास रुकने की अनुमति नहीं होगी।
  • टिकट पर दर्ज QR कोड स्कैन करके ही पार्किंग और स्टेडियम में प्रवेश संभव होगा।
  • दर्ज की गई सामग्री जैसे पिकनिक बैग, ईयरफोन, ज्वलनशील पदार्थ आदि प्रतिबंधित रहेंगे।

पुलिस की अपील: पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ ने आमजन से अपील की है कि वह ट्रैफिक नियमों का पालन करें और समय से पहले स्टेडियम पहुंचे। अव्यवस्था से बचने के लिए प्राधिकृत पार्किंग का ही उपयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button