सिटी मॉन्टेसरी स्कूल की छात्रा को अमेरिका की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी से 1.09 लाख डॉलर की स्कॉलरशिप

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क  लखनऊ : सिटी मॉन्टेसरी स्कूल, महानगर कैंपस की होनहार छात्रा सौंची अरोड़ा को अमेरिका के प्रतिष्ठित इलिनॉय इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, शिकागो से 1,09,400 अमेरिकी डॉलर (लगभग 91 लाख रुपये) की स्कॉलरशिप प्राप्त हुई है। यह स्कॉलरशिप उन्हें चार वर्षीय उच्चशिक्षा अवधि के लिए प्रदान की गई है।

सौंची ने इस सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों और विद्यालय के शांतिपूर्ण व प्रेरणादायक शैक्षिक माहौल को दिया है। सी.एम.एस. की प्रधानाचार्या प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने सौंची की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर सी.एम.एस. के हेड ऑफ कम्युनिकेशन, ऋषि खन्ना ने बताया कि संस्था का ‘सेट’ (एसएटी) एवं ‘एडवांस प्लेसमेंट’ (ए.पी.) टेस्ट सेंटर छात्रों को विश्व के शीर्ष विश्वविद्यालयों में स्कॉलरशिप के साथ उच्च शिक्षा के अवसर प्रदान कर रहा है।

खन्ना ने आगे बताया कि अब तक सी.एम.एस. के 80 से अधिक छात्रों को अमेरिका, इंग्लैंड, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, जापान, सिंगापुर एवं अन्य देशों के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में प्रवेश के साथ स्कॉलरशिप भी प्राप्त हुई है। इनमें कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी, कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (कैलटेक), एमआईटी, स्टैनफोर्ड, कॉर्नेल, मेलबर्न और नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button