पुतला फूंका, पाकिस्तान मुर्दाबाद गूंजा

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क  हरदोई : भाजपा नेता धनंजय मिश्रा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि के नेतृत्व में आतंकवाद के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान आतंकवाद का पुतला दहन कर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। साथ ही घटना में शहीद हुए पर्यटकों को कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। भाजपा नेता धनंजय मिश्रा ने कहा कि पहलगाम (जम्मू-कश्मीर) में निर्दोष हिंदू परिवारों पर हुए क्रूर और कायरतापूर्ण आतंकी हमले की हम घोर निंदा करते हैं। यह हमला न केवल मानवता के मूल्यों को चुनौती देता है, बल्कि भारत की शांति, एकता और धार्मिक सहिष्णुता पर सीधा प्रहार है। हर्षित द्विवेदी ज्ञानू प्रधानपति कमरौली ने कहा कि पाकिस्तान की इस घटना में संभावित संलिप्तता अत्यंत निंदनीय है। हम अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से अपील करते हैं कि पाकिस्तान को आतंकवाद के सुरक्षित ठिकाने के रूप में चिह्नित कर उस पर कड़ा वैश्विक दबाव बनाया जाए। ब्रजकिशोर यादव प्रधान दहिंगवां ने कहा कि इस हमले में शहीद हुए हिंदू परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं तथा घायल नागरिकों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं। श्याम जी मिश्रा मंण्डल अध्यक्ष सुरसा ने कहा कि यह समय है कि पूरा देश एकजुट होकर आतंकवाद के खिलाफ सशक्त और निर्णायक स्वर में खड़ा हो। हम भारत सरकार से भी मांग करते हैं कि इस घिनौने अपराध के दोषियों को कुचल देना चाहिए ताकि आगे से कोई भी भारत या हिंदू परिवारों को निशाना न बन पाए। पुतला दहन करने वालों में विपिन यादव, बहाउद्दीन सिद्दीकी, मनोज शुक्ला, विनोद द्विवेदी, उदय प्रताप पाल, सन्दीप मिश्रा, अब्दुल सत्तार, रोहित त्रिवेदी, प्रमोद कुशवाहा, मुकेश अवस्थी, सुनीत प्रजापति, सुमित सिंह, प्रेमनरायण यादव, लालमोहम्मद, उपेन्द्र मिश्रा, बिनोद पाल, नरसिंह यादव, मंगतराम यादव, सहित सैकडों समर्थक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button