ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण: जिलाधिकारी ने दिए साफ-सफाई और व्यवस्था के सख्त निर्देश

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क हरदोई : आज जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम और वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वेयरहाउस में रखे खाली बॉक्स को व्यवस्थित ढंग से रखने के निर्देश दिए। साथ ही, वेयरहाउस परिसर विशेषकर बरामदे की साफ-सफाई सुनिश्चित करने को कहा। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देशित किया कि निर्वाचन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियाँ समय पर राजनीतिक दलों के साथ साझा की जाएं। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह और विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button