एग्रो फार्मर्स प्रोडक्ट कंपनी का शुभारंभ कंपनी शुरू होने से क्षेत्र के किसानों को होगा सीधा फायदा

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क मल्लावां हरदोई : भारत सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में मल्लावां एग्रो फॉर्मर्स प्रोडक्ट कंपनी का शुभारंभ महाप्रबंधक ने फीता काटकर शुभारंभ किया है। जिसमें सैकड़ो किसान मौजूद रहे।
ब्लॉक क्षेत्र के अकबरपुर में किसानों के हित के लिए मल्लावां एग्रो फॉर्मर्स प्रोडक्ट कंपनी लिमिटेड जुलाई 2021 से कार्य कर रही है जिसका शुभारंभ उप महाप्रबंधक डॉ नंदिनी घोष ने फीता काटकर किया। सेंट्रल सेक्टर स्कीम 10 हजार एफ.पी.ओ.राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक( नाबार्ड) से किसानों को केंद्र सरकार द्वारा संचालित सेंट्रल सेक्टर स्कीम एवं कृषि कल्याण मंत्रालय नाबार्ड तथा सर्व सेवा समिति संस्थान द्वारा गठित किसान उत्पादक संगठन के द्वारा किसानों को लाभ पहुंचाने का काम किया जा रहा है। योजना के अंतर्गत सरसों के तेल व आटे की यूनिट का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर डीडीएम आदित्य शर्मा, आर एम देशराज तिवारी, जिला मैनेजर अखिलेश यादव,कौशिक सिंह सीईओ अशोक कुमार पटेल कंपनी के डायरेक्टर मोहम्मद इलियास शाहिद तमाम किसान  मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button