इंस्टाग्राम वाला इश्क़ निकला धोखा, शादी का झांसा देकर किया शोषण!

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क लखनऊ : आलमबाग थाना क्षेत्र में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहाँ इंस्टाग्राम के ज़रिए संपर्क कर एक तलाकशुदा महिला को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार हुआ है। आरोपी का नाम मो० फैसल है, जो मऊ जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र का रहने वाला है। पीड़िता से उसकी मुलाक़ात इंस्टाग्राम पर हुई थी और फिर धीरे-धीरे बातचीत प्यार में बदल गई। 20 अगस्त 2024 को आरोपी ने पीड़िता को लखनऊ के गेस्टहाउस में बुलाया और जबरन संबंध बनाए।

जब पीड़िता ने शादी की बात को आगे बढ़ाना चाहा, तो आरोपी मुकर गया। दिल टूटने के बाद महिला ने कोलकाता में लिखित शिकायत दी, जिसे ट्रांसफर कर लखनऊ के आलमबाग थाने में केस दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को मऊ में एक रेडीमेड कपड़ों की दुकान से गिरफ्तार कर लिया है। इस सनसनीखेज मामले ने सोशल मीडिया के ज़रिए हो रहे धोखाधड़ी के मामलों पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button