रालोद ने बनाये सदस्यता प्रभारी


राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने प्रदेश में सदस्यता अभियान में तेजी लाने के उद्देश्य से पूरे उत्तर प्रदेश में क्षेत्रवार क्षेत्रीय प्रभारियों की नियुक्ति की है। उन्होंने कहा कि विगत 14 अप्रैल भारत रत्न बाबा साहब डॉ. अम्बेडकर जयन्ती से राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयन्त सिंह सक्रिय सदस्यता अभियान के शुभारम्भ की घोषणा कर चुके हैं। पार्टी पदाधिकारी सदस्यता अभियान के बडे से बडे लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर सदस्यता कैम्प के माध्यम से सदस्यता अभियान चला रहे हैं। उन्होंने प्रभारियों से अपेक्षा की है कि वह अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुये अपने क्षेत्र के प्रत्येक जिले में सघन सदस्यता अभियान चलाकर पार्टी से अधिक से अधिक सदस्यों को जोड़ने का प्रयास करेंगे। रालोद के प्रदेश मीडिया प्रभारी मयंक त्रिवेदी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने प्रदेश महासचिव संगठन अजित राठी को हस्तिनापुर क्षेत्र, प्रदेश महासचिव अरुण चौधरी को ब्रज क्षेत्र, राजवीर सिंह गुर्जर को रुहेलखण्ड क्षेत्र, हलवदार यादव को काशी क्षेत्र, रजनीकांत मिश्रा को संतकबीर क्षेत्र, डॉ अजय सिंह यादव को प्रयाग क्षेत्र, सूर्य नारायण सिंह को तराई क्षेत्र, अरुणेंद्र पटेल को अवध क्षेत्र, आमिर साबिरी को कानपुर क्षेत्र तथा विमलेश पाठक को बुन्देलखण्ड क्षेत्र का सदस्यता अभियान का प्रभारी बनाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button