जूस में थूक मिलाने के आरोप में मेरठ रोड पर हंगामा

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क। गाजियाबाद में मेरठ रोड पर एक जूस की दुकान पर थूक जिहाद का मामला सामने आया है। दो युवकों ने जूस विक्रेता पर जूस में थूकने का आरोप लगाकर हंगामा किया जिसके बाद बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और पुलिस को बुलाया। आरोप है कि दुकान पर काम करने वाले मुस्लिम युवक जूस में थूक मिला रहे थे। पुलिस युवकों को थाने ले गई।जूस की दुकान पर दो युवकों ने विक्रेता पर जूस में थूकने का आरोप लगा हंगामा कर दिया। जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। एक बार फिर थूक जिहाद का मामला उजागर हुआ है। मेरठ रोड पर मूवी वर्ल्ड के सामने दिल्ली जूस कार्नर के नाम से जूस की दुकान पर दो युवकों ने विक्रेता पर जूस में थूकने का आरोप लगा हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंचे बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद कार्यकर्ताओं ने पुलिस बुला ली।इस संबंध में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि जूस की दुकान पर दो मुस्लिम युवक काम कर रहे हैं। शेखर पंडित के मुताबिक, सेवानगर के दो युवकों ने जब जूस में थूक मिलाने का विरोध किया तो विक्रेता ने उनके साथ अभद्रता की। फिलहाल, पुलिस दोनों युवकों को नंदग्राम थाने लेकर आ गई है। मामले में अभी तक किसी ने कोई शिकायत नहीं दी है। वहीं, दूकान के बाहर बड़ी संख्या में भीड़ जुट गई। थूक जिहाद को लेकर सभी में बहुत आक्रोश दिखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button