सी डी ओ द्वारा वृद्धाश्रम का किया गया औचक निरीक्षण

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क कौशाम्बी :  मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी द्वारा शनिवार को वृद्धाश्रम का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वृद्धजन भजन कीर्तन कर रहे थे। मीनू के अनुसार खाना बन रहा था। उनके द्वारा वृद्धजनों से यहां पर मिलने वाले सुविधाओं के बारे में पूछने पर बताया गया कि यहां पर समय-समय  सभी व्यवस्था हम लोगों को उपलब्ध करायी जाती है। मुख्य विकास अधिकारी ने वृद्धाश्रम के प्रबंधक आलोक राय से पूछा कि स्वास्थ्य परीक्षण लोगों का किस माध्यम से कराया जाता है जिस पर जानकारी देते हुए प्रबंधक आलोक राय ने बताया गया कि प्रत्येक मंगलवार को सी.एम.एस. व उनकी टीम द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कराकर दवा उपलब्ध  करायी जाती हैं। वृद्ध आश्रम में साफ-सफाई की स्थिति बेहतर पाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button