गणितीय प्रतिभा का कमाल, अर्णव पाण्डेय बने एबाकस चैम्पियन

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क लखनऊ : सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अलीगंज द्वितीय कैम्पस के कक्षा-8 के प्रतिभाशाली छात्र अर्णव पाण्डेय ने रीजनल एबाकस प्रतियोगिता में चैम्पियन का खिताब अर्जित कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। यह प्रतियोगिता शैक्षिक संस्था ब्रेनोब्रेन के तत्वावधान में आयोजित ‘ब्रेनोब्रेन फेस्ट-2025’ के अन्तर्गत सम्पन्न हुई। यह जानकारी सी.एम.एस. हेड, कम्युनिकेशन्स ऋषि खन्ना ने दी है।

खन्ना ने बताया कि प्रतियोगिता में कई प्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर अपनी गणितीय प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिसमें सी.एम.एस. के इस मेधावी छात्र ने एबाकस के माध्यम से विभिन्न ट्रिक्स अपनाकर गणित के सवालों के जवाब निकाले एवं कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चैम्पियनशिप अपने नाम की। प्रतियोगिता के आयोजकों ने अर्णव की बहुमुखी प्रतिभा की प्रशंसा करते हुए ट्रॉफी व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

सी.एम.एस. संस्थापिका-निदेशिका डाॅ. भारती गांधी ने अर्णव के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विद्यालय के शिक्षकों का आभार व्यक्त किया है।

खन्ना ने कहा कि सी.एम.एस. छात्र न सिर्फ शैक्षिक क्षेत्र में अपितु समाज के अन्य अनेक क्षेत्रों में भी विद्यालय का नाम राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रहे हैं क्योंकि सी.एम.एस. अपने छात्रों के बौद्धिक विकास के साथ उन्हें सामाजिक गतिविधियों एवं रचनात्मक कार्यों के लिए विशेष रूप से प्रेरित करता है। यही कारण है कि सी.एम.एस. छात्र सदैव ही विभिन्न रचनात्मक एवं सृजनात्मक प्रतियोगिताओं में अपनी बहुमुखी प्रतिभा की छाप छोड़कर विद्यालय का गौरव बढ़ा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button