स्काउट गाइड पदाधिकारियो ने डीएम से की भेंट, स्कार्फ, बैच लगाकर दी स्थापना दिवस की शुभकामनाएं

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क अज़ान खीरी : जिले में भारत स्काउट गाइड का स्थापना दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट में स्काउट गाइड पदाधिकारियो ने डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल से भेंट की। जिला आयुक्त (गा.) एडल्ट रिसोर्स डॉ ज्योति तिवारी, गाइडर संजीता शर्मा ने संस्थाध्यक्ष/ डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल को संस्था का स्कार्फ एवं बैच लगाकर सम्मान किया। स्काउटिंग से सम्बन्धित पत्रक डीआईओएस विनोद कुमार मिश्र, जिला प्रशिक्षण आयुक्त विष्णु दत्त भार्गव ने भेंट किया। कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव डॉ केसी मिश्र द्वारा किया गया। इस अवसर पर डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने विद्यार्थियों को अनुशासन, सेवा और नेतृत्व के गुणों से सुसज्जित कर राष्ट्र निर्माण में अपना अभूतपूर्व योगदान देने वाले ‘भारत स्काउट्स एंड गाइड्स’ के स्थापना दिवस की सभी स्काउट्स एंड गाइड्स व जनपदवासियों को हार्दिक बधाई दी। कहा कि इस संगठन के योगदान से युवा पीढ़ी का वर्तमान निरंतर सुदृढ़ व राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button