आरएसएस के स्वयंसेवकों ने शताब्दी वर्ष पर भरवारी में संपर्क अभियान चलाकर जगायी हिंदुत्व की अलख

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क कौशाम्बी : भरवारी कस्बे में मंगलवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा शताब्दी वर्ष के अवसर पर विशेष जनसंपर्क अभियान चलाया गया। जिला प्रचारक शिव प्रसाद के नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने घर-घर जाकर लोगों से संपर्क स्थापित किया और संगठन की विचारधारा तथा 100 वर्षों की ऐतिहासिक यात्रा से अवगत कराया। इस दौरान जिला प्रचारक शिव प्रसाद ने वर्तमान परिवेश, चुनौतियों, संघ की भूमिका और समाज में अपेक्षित पांच प्रमुख परिवर्तनों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने लोगों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से समाज के चिंतन हेतु पुस्तक का भी वितरण किया। जिला प्रचारक ने बताया कि यह पुस्तक व्यक्ति के अंतःकरण तक पहुंचे और उसके व्यवहार में सकारात्मक परिवर्तन लाएं इसी उद्देश्य से जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में वर्षभर घर-घर संपर्क, हिंदू सम्मेलन, प्रमुख जनगोष्ठियां, सामाजिक सद्भाव संवाद और युवाओं के कार्यक्रम जैसे कई आयोजन किए जाएंगे। यह व्यापक संपर्क अभियान विजयादशमी उत्सव से ही प्रारंभ हो चुका है।जनसंपर्क कार्यक्रम में जिला प्रचारक शिव प्रसाद के साथ नगर बौद्ध प्रमुख सतीश तिवारी, कार्यालय प्रमुख ज्ञान प्रकाश द्विवेदी, अशोक केसरवानी सहित अन्य स्वयंसेवक भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button