अध्यक्ष ने इंटरलाकिंग सड़क व आर सी सी नाली के निर्माण कार्यो का किया निरीक्षण

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क कौशाम्बी : नगर पालिका परिषद भरवारी की अध्यक्ष कविता पासी द्वारा बृहस्पतिवार को वार्ड नंबर18 कसिया पूर्व स्थित निर्माणाधीन इंटरलॉकिंग सड़क व आरसीसी नाली निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया। इस दौरान कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य में मानक के विरुद्ध कोई कार्य न किया जाय। निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष ने बताया कि इन निर्माण कार्यों के पूरा होने से क्षेत्रवासियों को बारिश के मौसम में होने वाले जल-जमाव की समस्या से छुटकारा मिलेगा तथा आवागमन सुगम और सुरक्षित हो सकेगा। यह निर्माण कार्य क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी राम सिंह सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button