पूर्व पशुधन मंत्री गोरख प्रसाद निषाद को श्रद्धांजलि, गोमतीनगर में शोक सभा का आयोजन

विराम खंड–5 में आयोजित गोरख प्रसाद निषाद शोक सभा में जनकल्याण समिति और क्षेत्रवासियों ने पूर्व मंत्री को श्रद्धांजलि दी और दो मिनट का मौन रखा।

लखनऊ।जनकल्याण समिति, विराम खंड–5 द्वारा रविवार को समिति के संरक्षक एवं प्रदेश के पूर्व पशुधन मंत्री गोरख प्रसाद निषाद के निधन पर एक शोक सभा का आयोजन “अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद पार्क”, विराम खंड–5 में किया गया।
गौरतलब है कि श्री निषाद का निधन 28 नवंबर 2025 को हुआ था और उनका अंतिम संस्कार 29 नवंबर को उनके गृह जनपद देवरिया, बरहज में सरयू नदी के तट पर संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय नागरिकों एवं समिति सदस्यों ने उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। उपस्थित जनों ने पुष्पांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा।

शोक सभा में डॉ. भरत राज सिंह (अध्यक्ष, जनकल्याण उपसमिति), राकेश जेतली (खंड प्रभारी), एस. बी. एल. मेहरोत्रा, मनोज शर्मा (प्रचार–प्रसार अधिकारी), अधिवक्ता नित्यानंद पांडेय, आर. एन. सिंह (मुख्य प्रचारक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक, गोमतीनगर) सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

सभी वक्ताओं ने स्वर्गीय गोरख प्रसाद निषाद के सामाजिक योगदान, सरल एवं जनसंपर्कप्रिय व्यक्तित्व और लोकसेवा के प्रति उनके समर्पण को भावपूर्ण शब्दों में याद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button