राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर हिंदू सम्मेलन का आयोजन हुआ

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क हरदोई: बेनीगंज में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर हिंदू सम्मेलन का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अवध प्रांत उपाध्यक्ष मंजुला उपाध्याय ने हिंदुओं को एकजुट होने का आह्वान किया और विभाजनकारी शक्तियों से समाज को बचाने की प्रेरणा दी। उन्होंने पंच परिवर्तन के सिद्धांत और सामाजिक समरसता पर विस्तार पूर्वक चर्चा की। विशिष्ट अतिथि संघ के जिला प्रचारक कमलेश ने कहा कि शताब्दी वर्ष आत्म मंथन और समाज को नई दिशा देने वाला अवसर है। उन्होंने हिंदुओं को एकजुट होने और विभाजनकारी शक्तियों से अपने समाज को बचाने के लिए प्रेरित किया। कमलेश ने पंच परिवर्तन के सिद्धांत का उल्लेख करते हुए सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, कुटुंब प्रबोधन और स्वयं आधारित जीवन, नागरिक कर्तव्य बोध और शिष्टाचार पर बात की। यह कार्यक्रम समस्त हिंदू समाज द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे आध्यात्मिक गुरु सास्वताननंद जी महाराज ने हिंदुओं के इतिहास, हिंदुओं के ऊपर हुए अत्याचार पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इतिहास को पढ़ने, जानने और उसको अंदर धारण करना चाहिए। इस दौरान विशेष रूप से महंत कृष्ण दास, जिला संघ चालक जय प्रकाश पांडेय, खंड संघ चालक दुर्गा शरण वर्मा, कार्यक्रम संचालक जिला महाविद्यालयीन प्रियम वैश्य, खंड प्रचार प्रसार प्रमुख महेंद्र प्रताप सिंह रानू, सहित विश्व हिंदू परिषद कोथावां प्रखंड अध्यक्ष कोथावां गुड्डू सिंह संजीव सिंह दर्जनों मातृशक्तियां एवं हिंदू समाज के लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button