एस एस एन जनकल्याण समिति ने किया संगठन विस्तार संगठन विस्तार में कल्पना बनी अध्यक्ष, पूनम महासचिव

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क हरदोई : एस एस एन जनकल्याण समिति हरदोई द्वारा रविवार को शहर के वैभव लॉन में बैठक आयोजित कर संगठन विस्तार किया गया एवं संगठन क़ो उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में फैलाने के विषय पर चर्चा हुई। संगठन विस्तार करते हुए संस्थान के संस्थापक अरविन्द कुमार सिंह एडवोकेट ने प्रदेश अध्यक्ष मीना टंडन की संस्तुति से कल्पना तिवारी दीक्षित क़ो हरदोई जिला अध्यक्ष, पूनम सिंह क़ो महासचिव, डॉ सोहिनी द्विवेदी क़ो जिला उपाध्यक्ष, अनीता मिश्रा क़ो जिला को ऑर्डिनेटर, पिंकी यादव क़ो जिला सचिव, लक्ष्मी मिश्रा क़ो संगठन मंत्री, नीतिका वर्मा क़ो कोषाध्यक्ष सहित विभिन्न दायित्वों का वितरण किया गया एवं संगठन क़ो मजबूत करने सहित समाज के हर वर्ग की मदद करने हेतु आगाह किया गया।

बैठक में बतौर मुख्य अतिथि जिला क्रीडा धिकारी हरदोई मंजू शर्मा सम्मिलित हुई, उन्होंने सभी नवीन दायित्व धारियों क़ो बधाई देते हुए मनोनयन पत्र सौपे एवं संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए आगामी कार्यक्रमों की शुभकामनाएं दी। मंच का संचालन पंकज अवस्थी जी ने किया।

संस्थान के संस्थापक श्री सिंह ने बताया की बहुत जल्द संस्था की गैर जनपदों की कार्यकारिणी भी घोषित की जाएगी एवं लगातार प्रत्येक सप्ताह चलने वाली भोजन वितरण सेवा लगातार चलती रहेगी।

इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष नीलम सिंह, प्रदेश महासचिव श्रृद्धा मिश्रा, प्रदेश कॉर्डिनेटर गीता शर्मा, प्रदेश सचिव प्रेम गुप्ता, प्रदेश संगठन मंत्री प्रीति मिश्रा, अमित सिंह., स्मिता मधुसूदन मिश्रा, मौसमी डे, अमिताभ शुक्ल उर्फ मोनू,. कुसुमलता गुप्ता, पंकज सिंह, गीता सिंह, सीमा सिंह, रूपाली अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button