Science Club organizes a tour of IIIT Prayagraj

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क कौशाम्बी : विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, उ0प्र0 के निर्देशन में जिला विज्ञान क्लब कौशाम्बी द्वारा वैज्ञानिक शोध प्रयोगशालाओं के भ्रमण व अध्ययन कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों का शैक्षिक भ्रमण भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपल आईटी) प्रयागराज में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। डायट मैदान मंझनपुर से जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया। इस भ्रमण में जनपद के 12 विद्यालयों के 114 छात्र-छात्राओं एवं 15 शिक्षकों ने सहभागिता की।

संस्थान में विद्यार्थियों को एडवांस भौतिकी प्रयोगशाला एवं रोबोटिक्स लैब का भ्रमण कराया गया। भौतिकी विभाग के प्रोफेसर डॉ. अखिलेश तिवारी एवं रिसर्च स्कॉलर्स ने डाई-इलेक्ट्रिक कांस्टेंट, कैपेसिटेंस, स्प्रिंग कांस्टेंट, बरनौली सिद्धांत, प्रकाश के विवर्तन एवं व्यतिकरण, यंग्स डबल स्लिट प्रयोग, न्यूटन रिंग, परावर्तन-अपवर्तन, लीनियर एयर ट्रैक, विस्कोसिटी, पीएन जंक्शन, वेव कॉन्सेप्ट, मैग्नेटिक फ्लक्स, सेल्फ एवं म्यूचुअल इंडक्शन सहित सूचना प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स व अन्य आधुनिक प्रयोगों को सरल तरीके से समझाया। रोबोटिक्स लैब में लैब इंचार्ज डॉ. सूर्य प्रकाश के नेतृत्व में विद्यार्थियों को रोबोट के कार्य करने की प्रक्रिया और संरचना से अवगत कराया गया। उन्हें बताया गया कि रोबोट मानव के निर्देशों के अनुसार कार्य करता है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रोफेसर डॉ. अखिलेश तिवारी ने कहा कि विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच का विकास अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि केवल सैद्धांतिक ज्ञान ही नहीं बल्कि प्रयोगात्मक ज्ञान भी सफलता के लिए जरूरी है। उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि कठिन परिश्रम, ईमानदारी और नियमित अध्ययन से किसी भी पृष्ठभूमि का विद्यार्थी अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है। कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक वसीम अहमद ने बताया कि इस प्रकार के भ्रमण से विद्यार्थियों में वैज्ञानिक जिज्ञासा का विकास होता है तथा उन्हें वैज्ञानिकों एवं तकनीकी विशेषज्ञों के कार्यों से सीधे जुड़ने का अवसर मिलता है। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि द्वारा प्रमाण पत्र वितरित किये गये।

इस अवसर पर रिसर्च स्कॉलर राज कुमार, शाहरुख, विपिन, मोहित, संदीप, निधि, श्रेया, रोशनी, मोहन शुक्ला, बलवंत कुमार, राधे श्याम पाण्डेय, मोहम्मद हुसैन, आसमा सिद्दीकी, सत्य प्रकाश, प्रवीणा सिंह, जितेन्द्र चौरसिया, उमेश कुमार, देव प्रताप, शांति देवी व समीना जमील उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *