
राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क हरदोई : हरपालपुर थाना क्षेत्र निवासी सपा नेता यदुनन्दन लाल वर्मा द्वारा एक सभा में हिंदू देवी देवताओं के प्रति अमर्यादित बयान के जारी वीडियो को लेकर जिले के सभी सामाजिक संगठनों ने भारी आक्रोश जताया है उन्होंने आरोपी की तुरंत गिरफ्तारी और उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की हैं ।
शुक्रवार की सुबह वायरल एक विवादित वीडियो जिसमें कि सपा नेता यदुनन्दन लाल वर्मा प्रभु श्री राम और माता कौशल्या के प्रति अभद्र भाषा व अमर्यादित टिप्पणी करते हुए भाषण दे रहा हैं! जिसमें उन्होंने हिंदू रीति रिवाज एवं परंपराओं पर भी अभद्र टिप्पणी की है ।
सामाजिक संगठनों का कहना है कि यदि ऐसे नेता पर पुलिस तुरंत कार्यवाही नहीं करती तो हम लोग आंदोलन के लिए मजबूर होंगे क्योंकि ऐसे बयान समाज में आपसी द्वेष भावना व कटुता को जन्म देते हैं! उन्होंने कहा कि यह केवल एक व्यक्ति के लिए नहीं बल्कि यह करोड़ों हिंदुओं की आस्था का विषय है! जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा! अमर्यादित बयान की निंदा जिले की समाजवादी पार्टी के कई नेताओं ने भी की है ।
विवादित बयान के संबंध में सपा जिलाध्यक्ष शराफत अली ने बताया किया यह उनका निजी बयान है इसमें समाजवादी पार्टी का कोई लेना देना नहीं है हालांकि मै ऐसे बयान की कड़े शब्दों में निंदा करता हूं और प्रदेश संगठन को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग करता हूं! इसके अलावा सपा के वरिष्ठ पदाधिकारी अलंकार सिंह ने यदुनंदन लाल के पार्टी से शीघ्र निष्कासन की मांग की है! जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने बयान की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा से आरोपी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है साथ ही लोगों से ऐसे व्यक्ति को समाज से बहिष्कृत करने की भी अपील की है! विरोध के क्रम में कोतवाली शहर में सैकड़ो की संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी एवं कड़ी कार्रवाई की मांग की है ।
घटना के संबंध में क्षेत्राधिकार हरपालपुर सत्येंद्र सिंह ने बताया है कि मामला संज्ञान में आने के बाद आरोपी के खिलाफ विभिन्न सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहे हैं ।





